बखरी: बखरी बाजार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित, दो दर्जन लोगों का इलाज किया गया
बगरी मुख्य बाजार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। दो दर्जन लोगों की मुफ्त में जांच कर उसे आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। केंद्र संचालक डॉ भूषण कुमार भास्कर ने बताया कि कैंप में मुफ्त में ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर वजन पल्स रेट ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की गई तथा पेशेंट को रोग के अनुसार मुफ्त में दवा दिया गया।