पदमपुर: पदमपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गेहूं खरीद को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पदमपुर में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सरदार रूपिंदर सिंह के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गेहूं खरीद अवधि 30 जून तक बढ़ाने, 100 प्रतिशत गेहूं खरीद करने, नहरों में सिंचाई पानी पूरा करने, शुद्ध पेयजल देने, रसोई गैस, डीजल पैट्रोल के बढ़े हुए दाम वापिस लेने आदि मांगो को लेकर कांग्रेस कार्यालय से लेकर SDM कार्यालय तक नारेबाजी।