कैरो: लगातार बारिश से कैरो प्रखंड में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, खेतों में लौटीं रौनक, उत्साह के साथ रोपाई में जुटे किसान।
कैरो प्रखंड मे लगातार तीन-चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे खेतों में पर्याप्त पानी भरने पर जिन किसानों का धान का बिचड़ा तैयार था, वे रोपनी के लिए खेतों में उतर गए। इसके साथ ही कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों में धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है और खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है।