जमुई: हांसडीह के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर हांसडीह गांव के समीप गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गादी बुकार निवासी रेशमी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।