दुर्ग स्थित भीमलत कुंड में नहाने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर 3 बजे सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। अंधेरा होने से अभियान रोका गया। रविवार शाम 4 बजे से सात सदस्यीय टीम ने फिर तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।