खगड़िया जिले के मानसी, चौथम एवं बेलदौर में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का हुआ शुभारंभ
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
उच्च शिक्षा को प्रत्येक प्रखंड तक सुलभ बनाने की दिशा में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को खगड़िया जिले के मानसी, चौथम एवं बेलदौर प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव श्री राहुल कुमार, जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर, माननीय सदर विधायक श्री बबलू मंडल, उप विकास आयुक्त (DDC), जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा छात्राओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु पिंक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रखंड स्तर पर उच्च शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले के युवाओं, विशेषकर छात्राओं, को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
📍 स्थान : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मानसी, खगड़िया
#Khagaria #Mansi #HigherEducation #Bihar #DistrictAdministrationKhagaria #EducationForAll #PinkBus #WomenEmpowerment
8 views | Khagaria, Bihar | Jul 15, 2026