मछलीशहर: मछलीशहर में बकरीद के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का भ्रमण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा बकरीद के मौके पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सतत भ्रमण किया गया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि वे त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।