मछलीशहर: सामुदायिक स्वास्थ्य मछलीशहर पर पोषण पोटली का वितरण किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य मछलीशहर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह के आदेशानुसार CHC मछलीशहर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मेजर तपिश कुमार के नेतृत्व में पंजीकृत कुल 98 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। पोटली में, प्रोटीन पाउडर, चना, सत्तू, दाल, रिफाइंड, दलिया, बिस्किट, लाई, बेसन आदि शामिल थे।