देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने कॉल की लोकेशन की जानकारी जुटाकर मौके पर पहुंचकर एक प्लॉट में बने कमरे से 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत गोली लगने से हुई है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद चल रहा था। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति धीरज पंवार की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। मामले की जांच जारी है।
#Dehradun #Clementown #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #CrimeNews #MurderCase #MurderInvestigation #PoliceInvestigation #WomanDeath #ShootingCase #CrimeUpdate #DehradunPolice #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #CrimeNewsIndia #Investigation #LawAndOrder #UttarakhandPolice #HaldwaniExpressNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #FacebookReels