गोरखपुर: फाइनेंस वालों ने बच्चे से साइन कराए, डिप्रेशन में रातभर नहीं सोए डॉक्टर, फिर कूदकर दी जान, ठग गरिमा सिंह पर छठा केस दर्ज
गोरखपुर में डॉक्टरों,अफसरों और टीचर से करीब 10 करोड़ की ठगी करने वाली महिला और उसके पिता पर छठी FIR हुई है।इसी बीच 1.40 करोड़ की ठगी के बाद डिप्रेशन में चल रहे डॉक्टर के सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है।पुलिस की जांच में सामने आया कि डॉ. परमात्मा सिंह के घर 12 अगस्त की शाम चोलामंडल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रिकवरी करने पहुंचे थे।और परेशान भी किया गया था।