डुमरा: सीतामढ़ी के प्रताप नगर में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग के चलते जांच में जुटी पुलिस
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रुद्र प्रताप के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।