आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा एवं जनजातीय विरासत के प्रतीक विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।
बस्तर दशहरा सदियों पुरानी आस्था, लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति और जनसहभागिता का अद्वितीय उत्सव है। महामहिम राष्ट्रपति जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने का प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित रहे। महामहिम राष्ट्रपति जी से हुई यह गरिमामयी भेंट अत्यंत स्मरणीय रही।
Bastar, Chhattisgarh | Sep 29, 2026