बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार किया है।
राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र सौंपने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप तथा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन उपस्थित रहे।
मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट जनजातीय परंपराओं, लोक आस्था और सामुदायिक सहभागिता के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। मुरिया दरबार बस्तर की जीवंत सामाजिक एवं सामुदायिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने का अवसर बनेगा।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #BastarDussehra #MuriaDarbar #BastarCulture
77 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 29, 2026