शिवपुरी नगर: बामौर गांव में तालाब में बाइक धोने गया 17 वर्षीय किशोर डूबा, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
बामौर गांव का रहने वाला रोहित कुशवाह पुत्र लोकेंद्र कुशवाह उम्र 17 साल आज शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही स्थित तालाब में बाइक धोने गया हुआ था। जहां वह तालाब में डूब गया। जिसको लोगों के द्वारा तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा किशोर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।