काकादेव में पार्किंग विवाद, 12 साल के बच्चे को पीटा—CCTV में कैद पूरी घटना!
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान 12 साल के बच्चे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि बच्चे के घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पूरी कथित मारपीट CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका थी।
📍 कानपुर | काकादेव
.
.
#Kanpur #KanpurNews #कानपुर #काकादेव #Kakadeo CrimeNews
Mathura, Mathura | Sep 5, 2026