हसनपुर: मामूली बरसात से हसनपुर नगर पालिका की पोल खुली, सड़के हुई तालाब, लोग परेशान
हसनपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन नगर में जलभराव की गंभीर समस्या भी खड़ी कर दी। कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश के बाद रहरा अड्डा, बाईपास मार्ग, सरकारी अस्पताल।