गिरिडीह: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई तेज की, पूछताछ भी की
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को 10 बजे जांच के क्रम में चार और सफल अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए रांची तलब किया गया है। सीआईडी के निर्देश पर पुलिस ने ताराटांड़ पंचायत के बड़ियाबाद, मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ, बदवारा पंचायत के मुरगुमी समेत एक अन्य अभ्यर्थी को नोटिस दिया है।