जतारा: दिगौड़ा में पटाखा व्यापारी के घर में विस्फोट, आग से दो झुलसे, वेल्डिंग के दौरान हादसे की आशंका
टीकमगढ़ के दिगौड़ा कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक पटाखा व्यापारी के मकान में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। यह हादसा दिगौड़ा के मेन मार्केट स्थित पटाखा व्यापारी प्रभुदयाल कायस्थ के मकान की तीसरी मंजिल पर हुआ। विस्फोट के बाद तीसरी मंजिल पर बन े टपरे मे