स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, इको कार जब्त
कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मारुति इको कार से 10 पेटी अवैध देसी शराब बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।