पटना ग्रामीण: गांधी सेतु बैरियर के पास से 240 लीटर स्प्रिट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
होली के मौके पर अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान शुक्रवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु बैरियर के पास से एक टेंपो में लदे 240 लीटर स्प्रिट के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी शुक्रवार रात 8:00 बजे आलमगंज थाना अध्यक्ष ने दी है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।