पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में रसोईया बहनों का प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने भी बजाई थाली
गर्दनीबाग धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रही रसोइया से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे मुलाकात की और उनके संघर्ष को अपना समर्थन दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने रसोइयों के समर्थन में थाली भी बजाई।तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी सरकार शोषण कर रही है।