काको: नारायणपुर के किसान सुरेंद्र सिंह ने आधुनिक खेती से बदली अपनी तस्वीर, बने प्रेरणा स्रोत
Kako, Jehanabad | May 28, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर बेहतर आमदनी हासिल कर रहे हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग और आत्मा द्वारा मिले प्रशिक्षण से वे बैंगन व फूलगोभी की उन्नत खेती कर लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने उनकी सफलता को प्रेरणा श्रोत बता रहे हैं।