जनता तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : विधायक श्री राजेश शुक्ला
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बिजावर में समस्या निवारण शिविर सम्पन्न
60 हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ, 213 आवेदन प्राप्त
कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों के परीक्षण एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
-
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान अंतर्गत बिजावर के अटल भवन में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी यादव, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में एसडीएम श्री ऋषिकेश ठाकरे, तहसीलदार श्री अभिनव शर्मा, प्रभारी जनपद सीईओ श्री राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागवार स्टॉल लगाए गए।
शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 60 हितग्राहियों को मौके पर हितलाभ वितरित किए गए। इनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 5, साइकिल वितरण के 5, कृषि विभाग अंतर्गत फसल बीमा के 6, प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 स्वीकृत हितग्राही, अनुग्रह सहायता के 10, पेंशन योजना के 5, संबल योजना के 5 एवं श्रमयोगी मानधन योजना के 5 हितग्राही शामिल रहे। इसके साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित 9 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
213 आवेदन प्राप्त, निराकरण के निर्देश
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 213 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने तथा समस्याओं एवं प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur
149 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026