मोठ: समथर थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव नहर में मिला, वह चचेरे भाइयों संग नहाने गया था, 12 घंटे बाद बरामद हुआ शव
Moth, Jhansi | May 20, 2026 समथर थाना क्षेत्र में बेतवा प्रखंड नहर में नहाते समय लापता हुए युवक सोनू जाटव का शव करीब 12 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। युवक अपने चचेरे भाइयों के साथ नहर में नहाने गया था, तभी तेज बहाव में बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।