धोरैया: धोरैया प्रखंड कार्यालय में प्रभारी सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, पाँच मामले आए
Dhuraiya, Banka | Apr 18, 2026 प्रखंड कार्यालय धोरैया में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जनता दरबार में धोरैया थाना क्षेत्र के तीन और धनकुंड थाना क्षेत्र के दो फरियादी ने जमीन विवाद संबंधी शिकायत दर्ज कराई. धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 24 तथा धनकुंड क्षेत्र के पूर्व से लंबित 17 मामलों की समीक्षा की गई.