स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत आगामी बकरीद त्यौहार को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी दाहिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियो से संवाद करते हुए बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की।