धमतरी: दुपचेरा में मजदूर ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुपचेरा निवासी पवन साहू एफसीआई गोदाम में मजदूरी का काम करता था। जो 27 जुलाई की शाम घर आने पर उल्टी कर रहा था। पूछने पर बताया कि उसने जहर सेवन कर लिया है। जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो।