पीरटांड: मधुबन में कांग्रेस का प्रखंड संवाद, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर ज़ोर
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरटांड प्रखंड के मधुबन में रविवार को 11 बजे से प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी होने वाले एस आई आर के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त बी एल ए को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया। उन्हें बताया गया की सरकार द्वारा नियुक्त बी एल ओ के साथ मिलकर किस तरह से कार्य करना है।