प्रतापगढ़: सोनपुरा गांव के जीवन बीमा अभिकर्ता व डाकघर कर्मी करोड़ों के लेनदेन के बाद घर से लापता, दर्ज हुई गुमशुदगी
प्रतापगढ़ जनपद के सोनपुरा गांव निवासी जीवन बीमा निगम वा डाकघर के अभिकर्ता हेमंत कुमार दूबे पुत्र शिव प्रताप दुबे के खाते से करोड़ों के लेनदेन के बाद वह घर से लापता हो गए है। अचानक 30 मई को सुबह वह घर से निकले और वापस लौट कर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा तो परिजन आसपुर देवसरा थाना पहुंचे। पत्नी अंजू दुबे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी