कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, लाइन तोड़कर दौड़ रहे ट्रक, हादसे को दे रहे न्योता
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम होती नजर आ रही है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 पब्लिक एप की टीम जब इस मार्ग से गुजरी, तो सड़क पर अफरा-तफरी का नजारा कैमरे में कैद हो गया। लाइन में खड़े ट्रकों के बीच से कई वाहन नियम तोड़ते हुए आगे निकलते दिखे। एक ट्रक डिवाइडर पार करने की कोशिश में फंस गया और उसका अगला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ा नजर आया।