मैनपुरी: बेवर के जीटी रोड बनाकिया के पास दो कारों की भीड़त में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, शव पीएम को भेजो
बेवर के जीटी रोड बनाकिया के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें लखनऊ के सुजानपुरा आलमबाग निवासी प्रदीप एटा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बेवर के जीटी रोड बनाकिया के पास पहुंचे तभी उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई जिसमें प्रदीप कुमार घायल हो गए। जहां उनका उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया वहां उनके उपचार के दौरान मौत हो गई।