मैनपुरी: कुर्रा के पडुआ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पट्टे की जमीन का फर्जी तरीके से आवंटन किए जाने का लगाया आरोप।
बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर कुर्रा के ग्राम पड़ुआ निवासी एक दर्जन ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पट्टे की जमीन का फर्जी तरीके से आवंटन किए जाने का आरोप लगाया है। तो वहीं ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाने को लेकर बात कही है। डीएम ने पूरे मामले में शीघ्र ही जांच करवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।