मैनपुरी: सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव पहुंची मैनपुरी, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मैनपुरी पहुंची। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में महंगाई और बेरोज़गारी से लोग परेशान हैं और अब समाजवादी पार्टी की तरफ लोग देख रहे हैं। अब भाजपा सरकार के झूठे वादे नहीं चलेंगे।