झाझा: सिमुलतला एपीएचसी में चोरी, छह कमरों के ताले टूटे, जेनरेटर की बैट्री, सीलिंग फैन समेत कई सामान गायब
Jhajha, Jamui | Sep 7, 2026 सिमुलतला स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह 8:30 बजे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शेखर कुमार केंद्र पहुंचे तो छह कमरों और जेनरेटर का ताला टूटा मिला। बरामदे व एक कमरे में लगे सीलिंग फैन, जेनरेटर की बैट्री, वजन मशीन और मोटर का स्टेबलाइजर बोर्ड गायब था। डॉ. शेखर ने घटना की जानकारी झाझा सीएचसी