संडीला: बघौली रेलवे स्टेशन पर हुई किसान महापंचायत, ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को भेजा गया मांग पत्र
Sandila, Hardoi | May 31, 2026 भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत बघौली रेलवे पर हुई। मण्डल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई महापंचायत में युवा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह बबलू सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापंचायत में यह मांग की गई कि बघौली रेलवे स्टेशन पर वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस ठहराव दिया जाय।