दतिया नगर: किला चौक पर कांग्रेस सेवादल का धरना, विधायक की सदस्यता रद्द करने और ओलावृष्टि मुआवजे की मांग
दतिया में जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त करने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में बुधवार दोपहर 02 बजे सेवादल के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।