खेरागढ़: खेरागढ़ के धोबी पाड़ा में पहली बार नलों से पहुंचा पानी, दशकों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
खेरागढ़ नगर पंचायत के धोबी पाड़ा मोहल्ले में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार घरों तक नलों से पानी पहुंचा है। ऊंचाई पर बसे करीब 10–12 घरों में जलापूर्ति शुरू होने से लोगों में खुशी है। पहले महिलाओं व बच्चों को दूर से पानी ढोना पड़ता था। चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ के प्रयासों से पाइपलाइन बिछाकर यह सुविधा शुरू की गई। स्थानीय निवासियों ने इसे जीवन में बड़ा बदला