#दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, #चुनाव #आयुक्त को हटाने और SIR पर रोक की मांग
बरेली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सहित वामपंथी दलों ने मंगलवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं के साथ कथित बर्बरता का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगें उठाईं।
ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले में उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा चुनाव में ईवीएम के माध्यम से कथित धांधली के आरोपों की जांच कराने की मांग भी उठाई गई।
वामपंथी नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं के कथित उत्पीड़न पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक ओर बेटियों की सुरक्षा की बात करती है, वहीं आंदोलन के दौरान छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर रोक लगाने की मांग भी की।
इस दौरान अधिवक्ता टीआर लोधी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Bareilly news Live