गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल अवस्था व तीन फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में तथा मौके से फरार तीन बदमाशों को शाहपुर सुकी नहर के पुल के पास से गिरफ्तार किया।