डुमरांव: पुराना भोजपुर के समीप, फर्जी एचएसआरपी लगी दो स्कॉर्पियो से 475 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Aug 2, 2026 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी स्कॉर्पियो वाहनों से 475 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 1 बजे पुराना भोजपुर के सिमरी रोड में हुई जहां घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा के रिशु कुमार और जहानाबाद के आजाद कुमार के रूप मे हुई है।