औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज प्रखंड के रहठा चौक पर बिना लाइसेंस दवा का कारोबार कर रहे संचालक पर अपना शिकंजा कसा। जांच के क्रम में टीम ने 50 हजार रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के दवाइयां जप्त की। कुछ दवाइयां संदेहास्पद पाए जाने पर जांच के लिए नमूने अपने साथ ले गए। अवैध दुकान चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।