चम्बा: बच्चों को नशे से बचाने और उनकी एनर्जी को सही दिशा में लगाने के लिए चौंतड़ा मोहल्ले में होगा टेबल टेनिस टूर्नामेंट
Chamba, Chamba | May 8, 2024 बच्चों को नशे से बचाने/उनकी एनर्जी को सही दिशा में लगाने के लिए चौंतड़ा मोहल्ले में धनंजय पार्किंग की फर्स्ट फ्लोर पर टेबल टेनिस टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी टूर्नामेंट के अयोजन समिति के पदाधिकारी इतुल गौतम और चंदन सूरी ने बुधवार को दी। 15 मई से 17 मई तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों के अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई है।