महरौनी: ग्राम भडरऊ निवासी विशाखा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने 3 वर्ष पूर्व लव मैरिज के बाद हत्या की जताई आशंका
बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व घर से भाग कर लव मैरिज करने वाली ग्राम भड़रऊ निवासी विशाखा की ललितपुर मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उक्त मामले में मायके के पक्ष के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की है।