जबलपुर: आधारताल थाना क्षेत्र में घर पर बम फेंकने और दहशत फैलाने के मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
जबलपुर के थाना अधारताल में अशोक रजक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 तारीख की रात्रि को लगभग 11 बजे उनके घर पर तीन बम फेंके गए थे। जब वे लोग सो रहे थे, उसी दौरान धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर आए तो आरोपी बम फेंककर फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने रात में ही थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन