मैनपुरी: प्रधान हॉस्पिटल में फेफड़ों से संबंधित निःशुल्क जांच कैंप का भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
रविवार को शहर के प्रधान हॉस्पिटल में फेफड़ों से संबंधित निःशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने पहुंचकर कैंप का शुभारंभ किया है। वहीं हॉस्पिटल के संचालक की ओर से जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया गया है।