उधवा: प्रखंड पंचायत राज कार्यालय उधवा में सेविकाओं को दिया गया मातृ वंदना का प्रशिक्षण
प्रखंड पंचायत राज कार्यालय उधवा में मंगलवार को मातृ वंदना योजना को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भारती ने उपस्थित सेविकाओं को मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने योजना के उद्देश्यों,लाभार्थियों की पहचान,आवेदन प्रक्रिया तथा सही क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।