बैतूल नगर: छत से गिरा 14 वर्षीय बालक गंभीर घायल, एंबुलेंस के इंतजार में परेशान परिजन; हाथ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के आमला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घर की छत से गिरने के कारण 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बालक का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं, घायल बालक को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मिलने में देरी के चलते परिजनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा मामला आमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कचार का है।