होशंगाबाद नगर: जिला अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराने वाले अस्पताल में पदस्थ दलाल को सिविल सर्जन ने की सेवा समाप्त
नर्मदापुरम जिला अस्पताल में दो दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें आउटसोर्स कर्मचारी अंकित यादव द्वारा मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहीं जा रही थी।सिविल सर्जन ने अंकित को टर्मिनेट कर दिया। रविवार को सुबह करीब 9 बजे सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले ने बताया कि मल्टी-स्किल वर्कर अंकित यादव को टर्मिनेट किया है।