बिंदकी: बिंदकी मेंअधिवक्ता संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया प्रदर्शन, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के दिन की कस्बे के तहसील परिसर में बुधवार को दिन में करीब 12:30 बजे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी इसी तरह आंदोलन समय-समय पर चलता रहेगा।