रेवदर: रेवदर के NH-168 पर बाईपास निर्माण को लेकर सांसद लुम्बाराम चौधरी सक्रिय, मंत्रालय से जल्द स्वीकृति की मांग की
Reodar, Sirohi | Jun 11, 2026 जालोर-सिरोही से सांसद लुम्बाराम चौधरी ने झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क एवं बाईपास निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में सांसद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।